दिल्ली गेट पर 50 वर्षीय सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या


शहर के दिल्ली गेट पर आज सुबह 5 बजे एक सब्जी विक्रेता आयुष विभाग के गेट पर फंदे से लटका मिला था। जानकारी के अनुसार जगत सिंह उर्फ जग्गू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी संगडाह द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।सब्जी विक्रेता सँगडाह का रहने वाला था जो कि कुछ सालो से नाहन में रह रहा था।आज सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने जब उक्त सब्जी विक्रेता को गेट पर लटका देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने सब्जी विक्रेता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तपतीश में जुटी हुई है।