हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी अथवा संगड़ाह Block से संबंधित तीनों जिला परिषद Ward में BJP समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत पर तंज कसते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि, इस चुनाव में PCC President को 0 अथवा अंडा मिला है।
जिला परिषद वार्ड -1 नौहरा से जहां भाजपा के हंसराज 4872 वोट से जीते, वहीं Ward-2 घाटों (संगड़ाह) से अंकिता ठाकुर 3222 तथा ददाहू से शिवानी 1609 Vote के बड़े अंतर से जीती। Counting Center संगड़ाह में रविवार रात संपन्न मतगणना के दौरान चुनाव लड़ने वाले कुल 10 में से 6 BDC सदस्य भी भाजपा समर्थित जीते। उन्होंने आरोप लगाया कि, इस विकास खंड में 5 सदस्य पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध व निर्दलीय चुने जा चुके हैं और स्थानीय MLA एवं PCC President BDC Chairman पद के लिए सदस्यों पर दबाव डालने व लालच देने जैसे अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर व नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान विजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि, संगड़ाह में ExEn Electrical Division व SDO office तथा हरिपुरधार Hospital सहित क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा संस्थान बंद करने व Election Guarantees पूरी न करने वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार से लोग तंग आ चुके हैं।

