बडोल वार्ड-06: पंचायत समिति चुनाव में रेखा 47 वोटों से जीतीं

विकास खंड संगड़ाह के बडोल वार्ड-06 से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कड़े मुकाबले में रेखा ने जीत दर्ज की। रेखा को 1385 वोट मिले जबकि उषा देवी को 1338 वोट प्राप्त हुए। रेखा 47 वोटों के अंतर से विजयी रहीं।

इस वार्ड में कुल 2798 मत डाले गए। इनमें 2723 विधिमान्य मत, 50 अस्वीकृत मत और 25 वोट नोटा को पड़े।

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में हुई मतगणना के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने परिणाम घोषित किया। जीत के बाद रेखा ने मतदाताओं का आभार जताया और क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया।