डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को ने कालाआम क्षेत्र के उज्जवल माजरी बैरियर पर सोलन व मंडी के दो युवकों के पास से 20. 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।… जानकारी के अनुसार डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली कि मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा करते है, आज भी अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां सोलन की तरफ खेप लेकर जा रहै हैं, जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मोटर साईकल को रोका गया जिस पर दो युवक बैठे थे जिनमें से एक युवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन हि0प्र0 बउम्र 30 वर्ष तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रजत मिश्रा गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 बउम्र 27 वर्ष बतलाया। दौराने तलाशी मोटर साईकिल उपरोक्त की सीट के नीचे 20.14 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है। इस सन्दर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में धारा 21,29 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशे की खेप कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।


