आम आदमी पार्टी शिमला जोन के सह-प्रभारी श्री दीपक झा की अध्यक्षता में आज कसौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ‘फ्रेंडली ढाबा, सनवारा’ में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन की आगामी रूपरेखा और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री दीपक झा ने कहा कि कसौली विधानसभा में पार्टी का आधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए कहा कि जनता बदलाव की ओर देख रही है और आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आगामी समय में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए।
इन पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक में जिला पर्यवेक्षक श्री उदय डोगरा, जिला अध्यक्ष श्री जतिन मुसाफिर और संगठन मंत्री रनबीर मंढोतरा ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इनके अलावा कसौली विधानसभा पर्यवेक्षक श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला सचिव श्री चेतन कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती यशोदा ठाकुर, सोलन विधानसभा पर्यवेक्षक श्री नरेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष ईश ठाकुर, संगठन मंत्री पदम चंद, विधानसभा सचिव श्री सुरेश भट्टी, सह-सचिव श्री मदन लाल, सह-सचिव श्री सीता राम और श्री ओम प्रकाश बल्ली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
बैठक में कसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए अपने सुझाव रखे। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया । दर्जनों कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा ।
जारीकर्ता:
चेतन कुमार जिला सचिव, आम आदमी पार्टी
कसौली विधानसभा (जिला सोलन)
संपर्क: 70187 00252, 70180 25001


