राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल शिलाई में हिमजन मंच व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति सिरमौर ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें कंवर सिंह नेगी ने जनजनित रोगों से बचने के लिए शुद्ध पेयजल पीने पर जोर दिया। डॉ शशांक ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रकाश डाला। शिक्षक कपिल शंक्वाण ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
इस दौरान हुई भाषण स्पर्धा में अराध्या व ईरीका, चित्रकला में नायरा व साक्षी और नारा लेखन में कनिका व जीवीता ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इस मौके पर खजान चौहान, बिंटू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
—संवाद


