माजरा पुलिस की टीम ने पुरुवाला के कांशीपुर में एक व्यक्ति से अफीम के 25 पौधों और 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गुलशेर गांव व डा0 पुरुवाला कांशीपुर, तह0 पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 56 वर्ष की जमीन से अफीम के 25 पौधे तथा रिहाईश कमरा के अन्दर से 1.106 कि0ग्रा0 भुक्की/चूरा पोस्त बरामद किया गया।
इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में धारा 15, 18 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है मामले की जाँच की जा रही है तथा पुलिस एक अभियान के तहत जाँच कर रही है ताकि जहां भी भाँग/अफीम की अवैध खेती की जा रही है उनको कानून की गिरफत में लिया जा सके और इस पर अँकुश लगाया जा सके।


