दिन दयाल ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बने पच्छाद विधानसभा अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी ने जिला सिरमौर के लिए विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सुरजीत सिंह ठाकुर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश तथा वर्तमान में जिला सिरमौर के पर्यवेक्षक) ने इन सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन सभी की मेहनत, समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा से सिरमौर जिले में बदलाव की नई लहर आएगी।

आपको बता दें कि दिन दयाल ठाकुर पिछले काफी सालो से आम आदमी पार्टी के जुड़े हुए हैं और पार्टी के लिए ईमानदारी से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में दिन रात पसीना बहा रहे थे जिसका परिणाम पार्टी ने उन्हें एहम पद देकर पच्छाद विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया। दिन दयाल ठाकुर पार्टी के शीर्ष नेताओं के भी काफी करीबी माने जाते हैं और संगठन में अपनी अच्छी पकड़ रखते हैं

नव नियुक्त पदाधिकारी निम्नलिखित हैं (विधानसभा क्रम अनुसार):

विधानसभा अध्यक्ष:

  1. पच्छाद: दिन दयाल ठाकुर (विधानसभा अध्यक्ष)
  2. नाहन: भीम सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
  3. श्री रेणुकाजी: भीम सिंह (विधानसभा अध्यक्ष)
  4. पांवटा साहिब: जोगिंदर कुमार गुज्जर (विधानसभा अध्यक्ष)
  5. शिल्लाई: चरण सिंह तोमर (विधानसभा अध्यक्ष)

विधानसभा संगठन मंत्री:

  1. पच्छाद: अनूप सिंह (विधानसभा संगठन मंत्री)
  2. नाहन: सुबोध शर्मा (विधानसभा संगठन मंत्री)
  3. श्री रेणुकाजी: रोशन लाल (विधानसभा संगठन मंत्री)
  4. पांवटा साहिब: कौशल्या देवी (विधानसभा संगठन मंत्री)
  5. शिल्लाई: अरबिन त्यागी (विधानसभा संगठन मंत्री)

ये सभी साथी पार्टी के मजबूत आधार को और सशक्त बनाएंगे। आज का दिन हमारे लिए बेहद खुशी का है, क्योंकि सिरमौर जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिली है। हम सब मिलकर सिरमौर को नंबर वन जिला बनाएंगे। अपनी-अपनी विधानसभा को मजबूत करेंगे, जनता की आवाज बनेंगे और हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल जी के सपने को साकार करेंगे।

हमारा संकल्प है:

  • अच्छी शिक्षा व्यवस्था – हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले
  • बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था – हर व्यक्ति को मुफ्त और अच्छी इलाज सुविधा
  • बिजली-पानी सस्ता और मोहल्ला क्लीनिक जैसी योजनाएं
  • रोजगार के नए अवसरों का सृजन
  • भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल – पारदर्शी और ईमानदार शासन

हम सब वचनबद्ध हैं कि इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। एक बार पुनः सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका उत्साह और लगन देखकर विश्वास होता है कि सिरमौर जिला आम आदमी पार्टी का मजबूत गढ़ बने