कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा विभाग व BSNL के पेंशन धारकों हेतु शिमला में आज त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन गया। इस पेंशन अदालल की अध्यक्षता श्री दीपक कुमार नियंत्रक संचार लेखा, हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई।
पैशन अदालत के दौरान पेंशनरों से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। पेंशनरों ने पेंशन संबंधी लाभों के समयबद्ध निपटान तथा उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभाग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए पेंशनरों को सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से SBI कालीबाडी शाखा के सहयोग से एक वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया।
इसके अतिरिक्त पेंशनरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर तथा रक्त आंच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्री दीपक कुमार, नियंत्रक संचार लेखा. हिमाचल प्रदेश ने आश्वासन दिया कि पेंशनरों के कल्याण के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहेगा तथा विभाग पेंशनरों की सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निपटान करने के लिए प्रतिबद्ध है।


