नाहन में 15 ग्राम हीरोइन के साथ मां व बेटों सहित चार अरेस्ट

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस ने हीरोइनअथवा चिट्टे के साथ मां व दो बेटों समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया। सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने कार HP18C-8477 में मौजूद इन लोगों से 15.73 ग्राम चिट्टा व 10,450 ₹ नकदी बरामद की। आरोपी राघवन उर्फ रोक्स, निखिल कुमार व उनकी मां लतिका कालाआम्ब, जिला अंबाला (हरियाणा) तथा पिंकी उर्फ नैंसी निवासी बड़ोग, जिला सोलन के मूल निवासी हैं। लतिका वर्तमान में नाहन के कोटड़ी गांव में रह रही हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन नाहन में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। SP सिरमौर NS नेगी ने बताया कि, आरोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की जांच कर रही है।