Press Release

जिलासोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रममें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रमकी शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

इसअवसर पर छात्रों ने कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, स्किट, वन-एक्ट-प्ले, हरियाणवी नृत्य,गिद्दा, और भंगड़ा से समां बांध दिया। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, डॉ० प्रल्हादगुप्ता ने सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आईईसी विश्वविद्यालयमहिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और आज के दिन हम विशेषतौर पर महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करते हैं।
इस कार्यक्रम कीसंयोजक डॉ० भारती ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से किया, जिसमें उन्होंने इसकार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

