जिला सिरमौर की स्पैशल टीम की मादकपदार्थ अधिनियम में बडी सफलता, पुरुवाला थाना में अभियोग पंजीकृत

जिला सिरमौर की स्पैशल टिटेक्शन टीम ने बरामद की 1.258 कि0ग्रा0 चरस पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग दर्ज। टीम गश्त करते हुए बांगरन चौक के पास मौजुद थी तो टीम को विश्वसनीय सुत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण लक्ष्य नेगी पुत्र श्री नरेश निवासी गांव गोजर अडैन, डा0 खोदरी तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 व यश पुत्र श्री ओम प्रकाश निवासी गांव डोण्डली, डा0 खोदरी, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि0प्र0 गाडी न0 CH04C-7097 में नशे के अवैध धन्धे का काम करते हैं। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण उपरोक्त के कब्जा से 1.258 कि0ग्रा0 चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस सन्दर्भ में धारा 20, 29-61-85 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है जिसका अन्वेषण जारी है। आरोपीगणों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है ताकि इनके साथ बाकी के रैकेट को भी ध्वस्त किया जा सके ।