आईईसी विश्वविद्यालय में ‘राब्ता’ सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

Press Release

अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में ‘राब्ता’ सांस्कृतिक संध्या का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राम कुमार चौधरी, माननीय विधायक एवं आईईसी विश्वविद्यालय की गवर्निंग काउंसिल के सम्मानित सदस्य, का कुलपति डॉ० अशोक पुरी एवं अन्य अधिकारियों ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। अपने प्रेरक अभिभाषण में राम कुमार चौधरी जी ने छात्रों को लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर प्रयासरत रहने एवं नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। छात्रों ने मॉडलिंग, गायन, हरियाणवी, राजस्थानी, अंतरराज्यीय, समकालीन, सेमी-क्लासिकल, सोलो, फनी, रेट्रो डांस, गिद्दा, नाटी, भांगड़ा प्रस्तुतियों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स की विशेष प्रदर्शन एवं सूडान के छात्रों द्वारा अंतरराष्ट्रीय नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कुलपति डॉ० अशोक पुरी ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों की कलात्मक प्रतिभा निखारने हेतु ऐसे आयोजनों के प्रति कटिबद्ध है। कार्यक्रम के समापन पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण-पत्र, पदक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Best regards