Himachal

पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त

दीवाली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री एवं इस्तेमाल को लेकर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला सिरमौर के अधिकार क्षेत्र में किसी भी प्रकार के पटाखे/आतिशबाजी का भंडारण, प्रर्दशन या बिक्री केवल नगर परिषद/नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों द्वारा अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में संबंधित एसडीएम की पूर्व अनुमति […]

पटाखों की बिक्री और भंडारण के लिए जारी दिशा-निर्देशः उपायुक्त Read More »

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन बल प्रमुख एवं सीपीडी जाइका डा. संजय सूद द्वारा लिखित “Simplified Procedures for Analysis of Physico-Chemical Test in Water Sample” यानी जल के नमूनों में भौतिक-रासायनिक परीक्षणों के विश्लेषण की सरल प्रक्रियाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। राज्य सचिवालय में आयोजित वाइल्ड लाइफ बोर्ड की मीटिंग के अवसर

सीएम सुक्खू ने किया डा. संजय सूद की पुस्तक का विमोचन Read More »

आई ई सी यूनिवर्सिटी के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक ज्ञान, कुलपति डॉ. अशोकपुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने दी बधाई 

फार्मेसी विद्यार्थियों ने लाइफ विजन हेल्थकेयर में सीखी दवा निर्माण की बारीकियां   आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से शुक्रवार को बद्दी स्थित लाइफ विजन हेल्थकेयर में औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया.इस दौरान फार्मेसी के विद्यार्थियों को दवा निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन और फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली से रूबरू होने का अवसर मिला। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उन्हें औषधि निर्माण उद्योग की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना था।  औद्योगिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दवा निर्माण इकाई में उत्पादन प्रक्रिया, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण (क्वालिटी कंट्रोल), गुणवत्ता आश्वासन (क्वालिटी एश्योरेंस) और पैकेजिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।  विद्यार्थियों को बताया गया कि सुरक्षित और प्रभावी दवाओं के निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) का पालन करना बेहद आवश्यक है.इसके साथ ही फार्मास्युटिकल उद्योग में कार्यरत पेशेवरों की जिम्मेदारियों और औषधि निर्माण के विभिन्न चरणों को भी समझाया गया।  इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अशोक पुरी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और पेशेवर दक्षता प्रदान करना है.औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देते हैं। फार्मेसी के क्षेत्र में गुणवत्ता, सुरक्षा और जिम्मेदारी का विशेष महत्व है। ऐसे शैक्षणिक प्रयास विद्यार्थियों को भविष्य में एक कुशल और जिम्मेदार फार्मासिस्ट बनने के लिए प्रेरित करते हैं।  यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को इस शैक्षणिक गतिविधि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उद्योग और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है। इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को व्यापक बनाते हैं और उन्हें रोजगार के अवसरों तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।  उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है.भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में करियर की विभिन्न संभावनाओं के बारे में भी जानकारी मिली.दवा निर्माण, गुणवत्ता आश्वासन, गुणवत्ता नियंत्रण और अन्य संबंधित क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को समझकर विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा निर्धारित करने में मदद मिली।  आईईसी यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ फार्मेसी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, पेशेवर कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  स्कूल ऑफ फार्मेसी ने इस शैक्षणिक अवसर के लिए लाइफ विजन हेल्थकेयर, बद्दी के प्रबंधन एवं टीम का आभार व्यक्त किया.यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ, जिससे उन्हें फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

आई ई सी यूनिवर्सिटी के औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को मिला व्यावहारिक ज्ञान, कुलपति डॉ. अशोकपुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने दी बधाई  Read More »

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

मिनी सचिवालय, रामपुर बुशहर में रैम्प योजना के अंतर्गत स्मार्ट एमएसएमई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग और सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) की विश्व बैंक समर्थित रैम्प परियोजना के तहत आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों

रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन Read More »

मुख्यमंत्री ने किया मनाली मैराथन के चौथे संस्करण टी-शर्ट का अनावरण किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया। जिला कुल्लू के मनाली में इस मैराथन का आयोजन मनाली मैराथन एवं हिमालयन एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 30 अक्तूबर से 1 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। आयोजकों ने मुख्यमंत्री को इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने किया मनाली मैराथन के चौथे संस्करण टी-शर्ट का अनावरण किया Read More »

किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार न केवल देश व प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक

किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री Read More »

मुख्यमंत्री सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर

​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने

मुख्यमंत्री सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर Read More »

आई ई सी विश्वविद्यालय के छात्र अंशुल पांडे का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में चयन

  दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेल रहे बीए प्रथम वर्ष के छात्र, कुलपति डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने दी बधाई  आईईसी विश्वविद्यालय, बद्दी के लिए गर्व का क्षण है। विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अंशुल पांडे का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के लिए चयन हुआ है। अंशुल इस लीग में दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेल रहे हैं.उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।  राजस्थान के नाथद्वारा, उदयपुर स्थित मदन पालीवाल मिराज क्रिकेट स्टेडियम में 21 अक्टूबर 2026 से सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो चुका है.इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा द्वारा किया जा रहा है.लीग में अंशुल पांडे को दिल्ली लीडर टीम का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.यह उनके लिए अपनी क्रिकेट प्रतिभा और खेल कौशल को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच है।  आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद गुप्ता ने अंशुल पांडे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी.उन्होंने कहा कि अंशुल का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में चयन होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।  उन्होंने विश्वास जताया कि अंशुल दिल्ली लीडर टीम की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे और अपने खेल से विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश तथा अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे. उन्होंने अंशुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी अपने सपनों को साकार करने, निरंतर प्रयास करने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेल एवं अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।  विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ.साथ खेल एवंअन्य सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है.अंशुल पांडे की यह उपलब्धि इसी दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण है.विश्वविद्यालय परिवार ने उनके बेहतर प्रदर्शन और आगामी मुकाबलों में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।  सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग के मुकाबलों का प्रसारण सोनी लिव और डीडी स्पोर्ट्स पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है.21 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे निर्धारित प्रसारण के संबंध में दर्शक संबंधित प्लेटफॉर्म का आधिकारिक कार्यक्रम देख सकते हैं।

आई ई सी विश्वविद्यालय के छात्र अंशुल पांडे का सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग में चयन Read More »

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन

श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने निगम द्वारा आयोजित 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट के आरंभ पर भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं है। एसजेवीएन, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ‘पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड’ (पीएससीबी) के तत्वावधान में 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। श्री

एसजेवीएन द्वारा 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन Read More »

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

जिला सिरमौर में बेसहारा गोवंश के नियंत्रण एवं पुनर्वास के संबंध में जिला समन्वय समिति (DCC) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय, नाहन में उपायुक्त सिरमौर, सुश्री प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम नाहन, श्री राजीव सांख्यान भी उपस्थित रहे। बैठक में पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य Read More »